मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कार्यशाला के माध्यम से किशोरियों को स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

May 22, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में संचालित ‘पीरियड पाठशाला–0.2’ अभियान के अंतर्गत मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत अम्बेडकर पार्क सामुदायिक केंद्र, नेकपुर में किशोरियों हेतु एक विशेष जागरूकता एवं कार्यशाला कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता, स्वास्थ्य, सुरक्षा, पोषण एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम के दौरान संस्था की निदेशक डॉ. कृष्णा सिंह ने किशोरियों को मासिक धर्म से जुड़ी आवश्यक जानकारियां प्रदान करते हुए स्वच्छता प्रबंधन, संतुलित आहार, मानसिक स्वास्थ्य एवं पीरियड्स से जुड़ी भ्रांतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिसे लेकर समाज में जागरूकता एवं सकारात्मक सोच विकसित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने माताओं से भी आग्रह किया कि वे अपनी बेटियों को प्रारंभिक अवस्था से ही शरीर में होने वाले शारीरिक परिवर्तनों के बारे में जागरूक करें, ताकि बच्चियां डरने के बजाय खुलकर संवाद कर सकें और अपनी समस्याओं को सहजता से साझा कर सकें।
अंधविश्वासों एवं मिथकों पर भी चर्चा की गई तथा उन्हें वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझाते हुए जागरूकता का संदेश दिया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग से किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता मोहित कुमार ने किशोरियों को पीरियड्स की उपयोगिता, स्वच्छता प्रबंधन, संक्रमण से बचाव एवं सर्वाइकल कैंसर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने एवं समय-समय पर परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया।इसी क्रम में एएचटी थाना पुलिस लाइन बदायूं की टीम से एच.सी. बलजीत सिंह, ए.एच. बलजीत, रवि कुमार एवं रीबू देवी आदि ने किशोरियों को महिला सुरक्षा, साइबर जागरूकता एवं सामाजिक सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। वहीं महिला थाना की मिशन शक्ति टीम से एस.आई. योगेंद्र कुमार सिंह ने छात्राओं को सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए आत्मरक्षा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने के तरीकों के बारे में जागरूक किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


कार्यशाला में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर, संक्रमण से बचाव, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने प्रश्न पूछे तथा विशेषज्ञों से आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग से प्रीति चौहान ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं किशोरियों के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने एवं सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में विभिन्न आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं — नीति यादव, शकुन्तला देवी, चिका भारती, गुड्डी देवी, कांते देवी, ज्ञान देवी एवं सुदामा देवी का विशेष सहयोग रहा। वहीं होप यूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से वॉलंटियर कुमकुम, मोनिका, श्रीमती सुमन पाल, रिया एवं संस्था की टीम ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
संस्था द्वारा संचालित ‘पीरियड पाठशाला–0.2’ अभियान के अंतर्गत बदायूं जनपद एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में किशोरियों के लिए लगातार जागरूकता सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक, आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है।यह पहल किशोरियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, आत्मविश्वास एवं सामाजिक जागरूकता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रेरणादायक एवं सकारात्मक कदम सिद्ध हो रही है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights