उझानी:- आज किड्स प्लैनेट प्लेग्रुप पंजाबी कॉलोनी में आयोजित किया गया ग्रीष्मकालीन समर कैंप ।विद्यालय संस्था में ग्रीष्मकालीन समर कैंप का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया ।शिविर में बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया समर कैंप के दौरान बच्चों को चित्रकला ,नृत्य, संगीत, योग, खेलकूद एवं व्यक्तिगत विकास जैसी विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया ।संचालिका वंदना बब्बर ने बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया तथा बच्चों को नई-नई कलाओं और कौशलों की जानकारी दी उन्होंने बताया की समर कैंप का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को निखारना एवं उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है !अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना की /बच्चों को इस शिविर में बहुत ही आनंद आया ग्रीष्मकालीन समर कैंप सफल रहा !