शेखुपुर में आबिद रज़ा का बढ़ता जनाधार: चंद्पुरा समेत कई गांवों में हुआ भव्य स्वागत

WhatsApp Image 2026-05-22 at 4.05.34 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, स्टार प्रचारक एवं पूर्व मंत्री आबिद रज़ा इन दिनों जिले में लगातार पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान को लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर वह जिलेभर में जनसभाएं कर पार्टी की नीतियों और पीडीए के संदेश को जनता तक पहुंचाने में जुटे हुए हैं।
इसी क्रम में पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने 116 शेखुपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चंद्पुरा, अलई नगला, झझरऊ एवं अजरऊ में पीडीए के प्रचार को लेकर जनसभाएं कीं। इन जनसभाओं में भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी तथा ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।चंद्पुरा जाते समय ककराला में सभासद माजिद खान ने अपने लगभग 300 समर्थकों के साथ आबिद रज़ा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया और क्षेत्र में उनके प्रति लोगों का समर्थन देखने को मिला।
जनसभाओं के दौरान ग्रामीणों ने आबिद रज़ा के समक्ष क्षेत्रीय समस्याएं रखते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी बनने के बाद से उन्होंने हमेशा साइकिल चुनाव चिन्ह को समर्थन दिया है। कई बार सरकार बनने के बावजूद गांवों की सड़कों की स्थिति आज भी खराब बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम बिरिया डांडा से अलई नगला तक का मार्ग आज भी कच्चा पड़ा हुआ है और कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

ग्रामीणों ने एक स्वर में आबिद रज़ा से शेखुपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने का अनुरोध करते हुए कहा कि वे क्षेत्र में विकास कराने वाले और जनता की आवाज मजबूती से उठाने वाले नेता हैं। ग्रामीणों ने कहा कि यदि आबिद रज़ा शेखुपुर से चुनाव लड़ते हैं तो समाजवादी पार्टी की सीट मजबूत होगी।इस दौरान पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि वह पूरे जिले में पीडीए का प्रचार करने निकले हैं और वर्ष 2027 में हर हाल में अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वर्ष 2027 के बाद क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्य होंगे और कोई सड़क टूटी नहीं रहेगी।
इस अवसर पर दलवीर यादव, बदन सिंह यादव, अमन यादव, हर्षित यादव, सुनील यादव, मेघ सिंह शाक्य, लाल सिंह शाक्य, फौजी शाक्य, शाहिद, साबिर, शमशाद, अफरोज, अशफाक, बन्टी, मुख्तियार, किशवर, आज़ाद खान, तसब्बर, मुन्ने खान, अरशद जहांगीर, इरफान अंसारी, शमशाद अंसारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights