बरेली। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक बैठक गुरुवार को गन्ना समिति बरेली में आयोजित की गई। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई और प्रशासन को 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष बबली सिंह मौजूद रहीं। इस दौरान उन्होंने श्रीमती सुधा गंगवार को बरेली मंडल अध्यक्ष मनोनीत कियाबैठक के बाद संगठन पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर एडीएम बरेली को 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। संगठन नेताओं ने कहा कि किसानों से जुड़े मुद्दों का जल्द समाधान किया जाना चाहिए।कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव चौधरी शिशुपाल सिंह, जिला अध्यक्ष चौधरी सोमवीर सिंह, जिला महासचिव चौधरी सत्येंद्र सिंह, जिला प्रवक्ता हाजी एम. इकबाल, महिला विंग जिला संयोजक संगीता गुप्ता, जिला अध्यक्ष राममूर्ति देवी, पश्चिम प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी जगत सिंह, प्रदेश सचिव धीरेंद्र सिंह राठी, चौधरी प्रदीप कुमार, कुलबीर सिंह राठी, पंकज कुमार शर्मा, हीरालाल गंगवार, पप्पू गंगवार, रतनलाल गंगवार, चौधरी हरवीर सिंह, सतपाल गंगवार, सुनील यादव, राजेश गुप्ता, सुधीर कुमार, महाराज सिंह यादव, काशिफ रजा, फतेहचंद गंगवार सहित बड़ी संख्या में किसान भाई और महिलाएं मौजूद रहीं।