मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मिशन इंग्लिश हाई स्कूल का वाइब्रेंट समर कैंप,फिटनेस और मस्ती का शानदार संगम

May 22, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। शहर के सिविल लाइंस स्थित मिशन इंग्लिश हाई स्कूल में आयोजित “वाइब्रेंट समर कैंप” के दूसरे दिन बच्चों में उत्साह और ऊर्जा का अनोखा संगम देखने को मिला। कैंप की शुरुआत व्यायाम एवं फिटनेस गतिविधियों के साथ हुई, जिसमें बच्चों ने पूरे जोश और उमंग के साथ भाग लेकर दिन की शुरुआत ऊर्जावान माहौल में की।व्यायाम के बाद बच्चों के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जहां उन्होंने खेल भावना का परिचय देते हुए खेल का भरपूर आनंद लिया। इसके बाद आयोजित म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता बच्चों के आकर्षण का केंद्र रही। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें रोली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी अपने नाम की।बच्चों की एकाग्रता शक्ति और मानसिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ब्लाइंड फोल्ड गेम का भी आयोजन किया गया। इस खेल के माध्यम से बच्चों ने मनोरंजन के साथ अपनी सोचने और समझने की क्षमता को भी विकसित किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


समर कैंप में बच्चों को कैलिग्राफी और इंग्लिश स्पीकिंग का प्रशिक्षण भी दिया गया, जिससे उनके व्यक्तित्व विकास और भाषा कौशल को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया।विद्यालय की प्रधानाचार्या अन्नू सक्सेना ने बच्चों को संबोधित करते हुए अनुशासन और आत्मविश्वास को जीवन की सफलता का आधार बताया। वहीं मैनेजिंग डायरेक्टर शोभा फ्रांसिस ने बच्चों को नई-नई चीजें सीखने और ज्ञान अर्जित करने के लिए प्रेरित किया।कैंप में आयोजित खेल, रचनात्मक और ज्ञानवर्धक गतिविधियों के चलते बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस दौरान अमान सलीम, महिमा शर्मा, जेनिफर, कल्पना मैसी, प्रीति लाल, रुचि शर्मा, निशात समीर सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights