केनरा बैंक की छत पर बने आवास में लगी आग, एक्सपायरी डेट के मिले अग्निशमन सिलेंडर

WhatsApp Image 2026-05-21 at 5.01.16 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। सिविल लाइंस स्थित बरेली जंक्शन रोड पर स्थित केनरा बैंक की छत पर बने आवास में दोपहर अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना के दौरान परिसर में अफरा-तफरी और भगदड़ का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार बैंक की छत पर बने मकान में अमरीश पुत्र सुरेश अपने परिवार के साथ रहते हैं। दोपहर में अचानक घर से धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं। बैंक कर्मचारी तारिक ने बताया कि शोर सुनकर जब वह बाहर निकले तो देखा कि चौथी मंजिल पर बने आवास में आग लगी हुई है। इसके बाद तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।सूचना मिलने के करीब 10 मिनट के भीतर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन अभी नहीं हो सका है।मौके पर जांच के दौरान आग बुझाने वाले कुछ सिलेंडर एक्सपायरी डेट के पाए गए, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।सीएफओ मनु शर्मा ने बताया कि स्टेशन रोड स्थित दी ग्रैंड होटल के सामने केनरा बैंक की छत पर बने आवास में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां रवाना कर दी गईं। आग पर काबू पा लिया गया है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights