फर्जी IAS बनकर करोड़ों की ठगी करने वाली विप्रा शर्मा की खुली पोल, 28 मुकदमे दर्ज, तीन आरोपी जेल भेजे जा चुके है जेल

WhatsApp Image 2026-05-21 at 4.47.36 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । खुद को आईएएस और प्रशासनिक अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने वाली महिला विप्रा शर्मा की गिरफ्तारी के बाद लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला अब तक दर्जनों लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी कर चुकी है। मामले में अब तक 28 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं, जबकि गैंग के तीन लोगों को जेल भेजा जा चुका है।
खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताने वाली विप्रा शर्मा लग्जरी गाड़ियों में घूमती थी और अपनी गाड़ियों पर उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारियों जैसी प्लेट लगाकर लोगों पर रौब जमाती थी। पुलिस के अनुसार आरोपी ने कई मोबाइल नंबर, फर्जी ईमेल आईडी और सरकारी अधिकारी जैसा पूरा सेटअप तैयार कर रखा था ताकि लोगों को आसानी से झांसे में लिया जा सके।
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि आरोपी महिला बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी लगवाने का लालच देती थी। इसके बदले उनसे मोटी रकम वसूली जाती थी। ठगी को असली दिखाने के लिए फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर भी तैयार कर पीड़ितों को दिए जाते थे। पुलिस को मामले में लगातार नई शिकायतें और एप्लीकेशन मिल रही हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक इस गैंग के खिलाफ अब तक 28 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं और मुख्य आरोपी विप्रा शर्मा समेत कुल तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस अन्य शिकायतों की भी जांच कर रही है और जल्द ही मामले में और कार्रवाई और हो सकती है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights