पुलिस मॉर्डन स्कूल में समर कैंप का शुभारंभ, एसएसपी अंकिता शर्मा ने बच्चों का बढ़ाया उत्साह

WhatsApp Image 2026-05-20 at 6.37.44 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। पुलिस मॉर्डन स्कूल, रिजर्व पुलिस लाइन्स बदायूं में बुधवार को एक सप्ताह तक चलने वाले समर कैंप का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक अंकिता शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत क्रियात्मक गतिविधियों का निरीक्षण किया और उनकी प्रतिभा व रचनात्मक कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की।इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ पाठ्य सहगामी गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनकी प्रतिभाओं को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं।विद्यालय प्रशासन के अनुसार समर कैंप का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देना और गर्मी की छुट्टियों को उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बनाना है। कैंप के दौरान बच्चों की शारीरिक और मानसिक क्षमता के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा तथा विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की देखरेख में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र बत्तरा ने बताया कि समर कैंप में योगा, आर्ट एंड क्राफ्ट, पेंटिंग, म्यूजिक, कुकिंग विदाउट फायर, प्राकृतिक शीतल पेय निर्माण, डांस और इंग्लिश स्पीकिंग जैसी विविध गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिससे बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलेगा।कार्यक्रम के अंत में एसएसपी अंकिता शर्मा और क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन्स श्री रजनीश उपाध्याय ने बच्चों को अल्पाहार वितरित किया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह, वामा सारथी बदायूं इकाई के सदस्य तथा विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights