सतर्कता से टली संभावित रेल दुर्घटना, गेटमैन मो. जाकिर हुसैन हुए सम्मानित

WhatsApp Image 2026-05-20 at 6.36.05 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया। 19 मई को महाप्रबंधक सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में तीन कर्मचारियों को ‘सेफ्टी स्टार ऑफ द मंथ’ घोषित कर नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।इज्जतनगर मंडल के भोजीपुरा स्टेशन के अधीन समपार संख्या 3/सी पर तैनात गेटमैन मो. जाकिर हुसैन को उनकी सतर्कता और सजगता के लिए सम्मानित किया गया। बताया गया कि 15 मार्च को ड्यूटी के दौरान अप मालगाड़ी गुजरते समय उन्होंने इंजन के चक्के से चिंगारी निकलते देख तत्काल गाड़ी रुकवाई। जांच में चक्के में तार फंसा हुआ पाया गया, जिसे हटाने के बाद मालगाड़ी को सुरक्षित रवाना किया गया। उनकी सूझबूझ से संभावित दुर्घटना टल गई।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा, अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों ने मो. जाकिर हुसैन के कार्य की सराहना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया और साधुवाद दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights