बदायूँ में 31 करोड़ की लागत से होगा चौड़ीकरण, कछला घाट से सहसवान-बिल्सी तक आवागमन होगा आसान
बदायूं। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र की वर्षों पुरानी कछला-हुसैनपुर से सहसवान मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की मांग आखिरकार पूरी हो गई। कछला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा एवं बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने हुसैनपुर-सहसवान मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया।लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 31 करोड़ रुपये की लागत से इस महत्वपूर्ण सड़क का चौड़ीकरण कराया जाएगा। यह मार्ग कछला गंगा घाट को सहसवान और बिल्सी क्षेत्र से जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। लंबे समय से सड़क की जर्जर स्थिति के कारण लोगों को जाम और दुर्घटनाओं की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। सड़क के चौड़ीकरण के बाद कछला, हुसैनपुर, सहसवान सहित आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।साथ ही कृषि उत्पादों के परिवहन और स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी, जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा कि “डबल इंजन की सरकार गांव, गरीब और किसान के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।”
वहीं बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि यह सड़क कछला-सहसवान क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि और उज्ज्वला योजना की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से इनका लाभ उठाने की अपील की।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख उझानी शिशुपाल, कछला चेयरमैन जगदीश लोनिया, मुनीश राघव, जिला पंचायत सदस्य राजेश कुमार सिंह उर्फ झंडू भैया, पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, गिरीश पाल सिसौदिया, मोर सिंह लोधी, अजय तोमर, उदयवीर दिवाकर, सुखपाल वर्मा, धनपाल राजपूत, पवन सूर्यवंशी, शैलेश सिंह, लक्ष्मण कश्यप, आनंद मिश्रा, वीरेन्द्र सभासद, मुकेश तोमर, अधिशासी अभियंता वंदना सोनकर सहित नगर पंचायत कछला के सभासद, कार्यकर्ता और क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।















































































