लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, 259 पुलिसकर्मियों को दी गई जिम्मेदारी

WhatsApp Image 2026-05-20 at 5.30.59 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा आयोजित होने वाली लेखपाल भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जनपद बरेली के 37 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली परीक्षा में कुल 19,968 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर 74 उपनिरीक्षक तथा 185 मुख्य आरक्षी, आरक्षी एवं महिला आरक्षियों सहित कुल 259 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित रविन्द्रालय सभागार में पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक ने ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है। सभी पुलिसकर्मियों को समय से अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर पूरी सतर्कता और गंभीरता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।ब्रीफिंग के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण, महिला अभ्यर्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।एसपी सिटी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन, संयम और पूर्ण निष्पक्षता के साथ ड्यूटी करने के लिए प्रेरित किया, ताकि परीक्षा पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई जा सके।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights