बदायूँ। मदर एथीना स्कूल में ‘समर कैंप-2026’ के द्वितीय दिवस में विद्यार्थियों ने विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के अंतर्गत ‘लर्न विद मैथ्स’ के अंतर्गत बच्चों ने घरेलू साम्रगियों के माध्यम से भिन्न (फ्रैक्सन) का ज्ञान अर्जित करते हुए उनको अलग-अलग भागों में विभाजित करना सीखा। इसके अलावा ‘फन विद साइंस’ के माध्यम से ज्ञान अर्जित किया। जिसमें कि बच्चों ने अदृश्य कला और कार्ड मेकिंग सीखी। विद्यार्थियों ने साबुन के पानी से आकृतियाँ और विद्यालय का लोगो बनाया। प्राकृतिक रंग हल्दी का प्रयोग करते हुए उससे छायाचित्र बनाएँ। विभिन्न प्रकार के विलयनों (सोल्यूशन) जैसे विनेगर, साबुन का घोल, बेकिंग सोडा का घोल, कोल्डड्रिंक व अन्य विलयनों की प्रकृति का परीक्षण लाल गुलाब की पंखुड़ियों के अर्क से किया। उपर्युक्त प्रयोग से विद्यार्थियों को विभिन्न विलयनों (सोल्यूशन) की अम्लीय (एसिड) व क्षारीय (बेसिस) प्रकृति के होने के बारे में जानकारी मिली। यह बच्चों के लिए अनोखा, उत्साहवर्धक एवं जिज्ञासा से भरपूर अनुभव था।विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि यह आज के विज्ञान एवं गणित के युग में बच्चों को विज्ञान तथा गणित की उपलब्धियों और उनके प्रति जिज्ञासा उत्पन्न करने हेतु खेल-खेल में और मनोरंजन के माध्यम से विज्ञान एवं गणित का ज्ञान प्रदान करना आवश्यक है ताकि भविष्य में वे अपनी जिज्ञासाओं के जरिए नये-नये अनुसंधान, प्रयोग एवं आविष्कारों के माध्यम से देश व समाज को और नवीन उपलब्धियाँ प्रदान कर विकास की नई गति प्रदान कर सकें।