किसान दिवस में किसानों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर

WhatsApp Image 2026-05-20 at 4.14.37 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं । उप कृषि निदेशक कार्यालय में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें कृषि, बैंक, सिंचाई, मत्स्य, नलकूप, गन्ना एवं उद्यान विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में उप कृषि निदेशक बदायूं ने सभी कृषकों एवं अधिकारियों का स्वागत करते हुए किसानों को सरकार की योजनाओं की जानकारी द
उन्होंने बताया कि 30 मई 2026 तक जनपद के सभी किसान अपनी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा लें, अन्यथा 01 जून 2026 से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं कृषि तथा सम्बद्ध विभागों की योजनाओं का लाभ मिलना बंद हो सकता है। किसानों को बताया गया कि वे अपनी फार्मर रजिस्ट्री जनसेवा केंद्र, कृषि विभाग के कर्मचारियों, लेखपाल अथवा पंचायत सहायकों के माध्यम से करा सकते हैं।
किसान दिवस में किसानो द्वारा खाद एवं बीज की उपलब्धता के संबंध में जानकारी मांगी गई, जिस पर जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद के सभी राजकीय कृषि बीज भंडारों पर धान एवं ढैंचा का बीज उपलब्ध है। किसान बीज की बुकिंग कर चयन होने के उपरांत बीज प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही राजकीय कृषि रक्षा इकाइयों पर रसायन भी उपलब्ध हैं, जिन्हें किसान अनुदान पर प्राप्त कर सकते हैं। जिला कृषि अधिकारी द्वारा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी गई।
ग्राम बगरैन में बिजली ट्रांसफार्मर फुंकने की समस्या उठाई। इस पर अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण प्रथम ने समस्या का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। किसानों द्वारा समय से बिजली न मिलने के कारण मक्का की फसल की सिंचाई प्रभावित होने की शिकायत भी की गई, जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। किसानों को विद्युत सामग्री समय से उपलब्ध न होने की समस्या रखी। इस पर अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण प्रथम ने जांच कर समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया।
उप कृषि निदेशक ने किसान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारियों से किसानों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने का आग्रह किया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी अधिकारियों एवं किसान बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए किसान दिवस के समापन की घोषणा की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights