बरेली। कुछ दिन पहले ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।जिला बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव दौली नरोत्तमपुर निवासी 17 वर्षीय विपिन पुत्र नन्हेलाल मोटरसाइकिल से 8 अप्रैल को बदायूं अपने काम से जा रहा था रास्ते में ट्रैक्टर ट्राली ने विपिन की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया परिवार वालों ने विपिन को बदायूं अस्पताल में भर्ती कराया हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने बरेली को रेफर कर दिया विपिन का इलाज बरेली के निजी अस्पताल में चल रहा था, 18 तारीख शाम को इलाज के दौरान विपिन की मौत हो गई । मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया विपिन की मां रामादेवी और तीन भाई थे विपिन दूसरे नंबर का था परिवार में सभी का रो-रो कर बुरा हाल है