बदायूं। जनपद में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं अंकिता शर्मा ने चित्रांश नगर में नए महिला थाना भवन के निर्माण हेतु भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।नए महिला थाना भवन के निर्माण का उद्देश्य महिलाओं को एक ऐसा सुरक्षित, सहज और भरोसेमंद वातावरण उपलब्ध कराना है, जहां वे बिना किसी झिझक के अपनी शिकायत दर्ज करा सकें और उन्हें त्वरित सहायता मिल सके। प्रस्तावित भवन में परामर्श कक्ष, महिला आगन्तुक कक्ष तथा आधुनिक कंप्यूटर कक्ष जैसी कई सुविधाएं विकसित की जाएंगी।इसके साथ ही थाना परिसर में महिलाओं के साथ आने वाले बच्चों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि जरूरतमंद महिलाओं को बेहतर और संवेदनशील वातावरण मिल सके।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय, प्रतिसार निरीक्षक बदायूं, महिला थाना प्रभारी सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद