बरेली। बड़े मंगलवार के अवसर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल द्वारा कचहरी परिसर में शरबत और बिस्कुट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया। बढ़ती गर्मी के बीच बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत का सेवन किया।प्रदेश अध्यक्ष युवा सुनील खत्री ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सक्सेना फोटो स्टेट पर सुबह 11:30 बजे किया गया। उन्होंने कहा कि हिंदू और मुस्लिम समाज के लोगों ने मिलकर सेवा कार्य कर सामाजिक सौहार्द का परिचय दिया। कार्यक्रम में मौजूद अधिवक्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि कचहरी परिसर में वादकारियों के लिए कम से कम दो-तीन स्थानों पर ठंडे पानी की स्थायी व्यवस्था की जाए। उनका कहना था कि भीषण गर्मी के कारण कई लोग बेहोश तक हो जाते हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता मोहसिन खान, विजय कुमार सक्सेना, शांतनु मिश्रा, सैयद हैदर अली, मनोज देवल, प्रिया सक्सेना, आदिल नबी, आजाद नबी सहित व्यापार मंडल और बार एसोसिएशन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।