बरेली। बरेली मंडल के चारों जिलों के विभिन्न विभागों, परिवहन निगम, रबर फैक्ट्री और चीनी मिलों से जुड़े ईपीएस-95 पेंशनर्स की नियमित मासिक बैठक पुराने बस स्टैंड स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय संघर्ष समिति बरेली मंडल के अध्यक्ष ए.के. अरोरा ने की।बैठक में अशोक कुमार मिश्रा, वेद पाल सिंह, महेश कुमार अग्रवाल, अनूप कुमार अग्रवाल, दीनानाथ गंगवार, प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद लोधी, शिशुपाल सिंह, सुरेंद्र कुमार शर्मा, जय प्रकाश मेहरोत्रा, आर.के. राय, कैलाश नाथ और बी.एस. वर्मा सहित विभिन्न विभागों के वक्ताओं ने विचार रखे। वक्ताओं ने ईपीएस-95 पेंशनर्स की मांगों को लागू करने में हो रही देरी पर नाराजगी जताई।पेंशनर्स ने न्यूनतम 7500 रुपये पेंशन व डीए, पति-पत्नी को मुफ्त चिकित्सा सुविधा, उच्च वेतनमान पर पेंशन तथा योजना से वंचित सदस्यों को 5000 रुपये मासिक सहायता दिए जाने की मांग उठाई। बैठक का संचालन राम प्रकाश शर्मा ने किया। अंत में ए.के. अरोरा ने केंद्रीय नेतृत्व के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने और संगठन में एकजुटता बनाए रखने की अपील की।