बरेली। सीबीएसई 12वीं परीक्षा में ऑल इंडिया सेकेंड रैंक प्राप्त कर 99.6 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली छात्रा मानवी पटेल को कुर्मी क्षत्रिय सभा के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। सभा की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह और फूलों का बुके भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं। पदाधिकारियों ने कहा कि मानवी की उपलब्धि पूरे बरेली के लिए गर्व की बात सभा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट के.पी. सेन गंगवार ने कहा कि मानवी पटेल ने मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता हासिल की है। उनकी उपलब्धि अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणादायक है। उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह गंगवार ने कहा कि लक्ष्य के प्रति समर्पण से हर सफलता प्राप्त की जा सकती है।महामंत्री रामऔतार गंगवार, प्रेम शंकर गंगवार, मूलचंद्र गंगवार, आलोक गंगवार और एडवोकेट मनोज बाबू गंगवार सहित अन्य पदाधिकारियों ने मानवी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मीडिया प्रभारी देश दीपक गंगवार ने बताया कि समाज में छात्रा की सफलता को लेकर खुशी का माहौल है।