बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह सोमवार को एक बार फिर अपनी सादगीपूर्ण कार्यशैली को लेकर चर्चा में रहे। सुबह ई-बस से मंडलायुक्त कार्यालय और कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद उन्होंने जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।जनसुनवाई समाप्त होने के बाद डीएम अविनाश सिंह शाम को अपने कैंप कार्यालय आवास के लिए बाइक से रवाना हुए। उनके साथ एडीएम प्रशासन पूर्णिमा, पूर्व एडीएम सौरभ दुबे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। खास बात यह रही कि डीएम के स्टेनो, अर्दली और स्कॉट में तैनात पुलिसकर्मी पैदल जाते दिखाई दिए, जिसे लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में लोगों के बीच चर्चा होती रही। आमजन और कर्मचारियों ने डीएम की सादगी, अनुशासन और आम लोगों जैसी जीवनशैली की सराहना की। लोग इसे पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत और वीआईपी संस्कृति से अलग सकारात्मक संदेश के रूप में देख रहे हैं।