बरेली। थाना सुभाषनगर क्षेत्र के शांति विहार मोहल्ले में लव मैरिज के छह महीने बाद एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थाना कैंट क्षेत्र के चनहेटी निवासी प्रदीप मिश्रा ने बताया कि उनकीबेटी कोमल मिश्रा लाल फाटक पर एक स्कूल में हाई स्कूल की पढ़ाई कर रही थी उसी स्कूल में अमित मंडल भी पढ़ाई करता था । उनकी बेटी कोमल मिश्रा को करीब छह महीने पहले 4 अक्टूबर को शांति विहार निवासी अमित मंडल अपने साथ भगा कर ले गया था कोमल मिश्रा नाबालिग थी पुलिस ने लड़के बालों से सेटिंग कर ली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं कोमल ने अमित मंडल के पक्ष में बयान दिए थे दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर कोमल को प्रताड़ित करने लगे। उसके साथ मारपीट की जाती थी। परिजनों का यह भी आरोप है कि कुछ दिन पहले कोमल के हाथ की नस काट दी गई थी।मृतका के पिता का कहना है कि लव मैरिज से नाराज होने के कारण उन्होंने बेटी से दूरी बना ली थी, जिसका फायदा उठाकर ससुराल वाले उसे और अधिक परेशान करने लगे। बेटी का प्रदीप मिश्रा ने आरोप लगाया कि सोमवार रात अमित मंडल, उसकी मां, पिता, बहन और बहनोई ने मिलकर कोमल की हत्या कर दी और बाद में शव को फंदे पर लटका दिया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना सुभाषनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने पति अमित मंडल को हिरासत में ले लिया है, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घर छोड़कर फरार हैं।