नगर निकायों में स्वच्छता, जलापूर्ति एवं सीवरेज कार्यों से लाखों नागरिकों को मिला लाभ

Screenshot 2026-05-19 201051
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं । नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों द्वारा विगत वर्षों में स्वच्छता, जल आपूर्ति एवं जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए गए हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार मार्च 2012 से मार्च 2017 तक तथा मार्च 2017 से दिसंबर 2025 तक विभिन्न योजनाओं पर करोड़ों रुपये व्यय कर लाखों नागरिकों को लाभान्वित किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मार्च 2012 से मार्च 2017 तक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों पर लगभग 318.54 लाख रुपये का बजट व्यय किया गया, जिससे 64,653 लाभार्थियों को लाभ मिला। वहीं मार्च 2017 से दिसंबर 2025 तक इसी क्षेत्र में 4636.98 लाख रुपये खर्च किए गए, जिससे 3,69,950 लोगों को सीधा लाभ प्राप्त हुआ। इससे नगर क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था को मजबूत करने, कूड़ा निस्तारण एवं स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।जल आपूर्ति एवं प्रबंधन के क्षेत्र में मार्च 2012 से मार्च 2017 तक 263.18 लाख रुपये व्यय कर 16,194 लोगों को लाभान्वित किया गया। इसके बाद मार्च 2017 से दिसंबर 2025 तक 1884.69 लाख रुपये की लागत से कार्य कराए गए, जिससे 1,45,090 नागरिकों को शुद्ध पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई गई। इन कार्यों के अंतर्गत पाइपलाइन विस्तार, पेयजल टंकियों का निर्माण एवं जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयास किए गए।इसी प्रकार जल निकासी एवं सीवरेज व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मार्च 2012 से मार्च 2017 तक 487.65 लाख रुपये व्यय किए गए, जिससे 16,194 लोग लाभान्वित हुए। वहीं मार्च 2017 से दिसंबर 2025 तक 2039.12 लाख रुपये की लागत से विभिन्न कार्य कराए गए, जिनसे 1,57,114 नागरिकों को लाभ मिला। इन योजनाओं के माध्यम से जलभराव की समस्या को कम करने एवं बेहतर सीवरेज व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया।नगर निकायों द्वारा संचालित इन विकास कार्यों से नगर क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है तथा नागरिकों को स्वच्छ एवं बेहतर जीवन स्तर उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights