बदायूं। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ एवं तरंग स्कूल ऑफ म्यूजिक, बदायूं के संयुक्त तत्वावधान में 18 मई 2026 से 1 जून 2026 तक 15 दिवसीय निशुल्क तबला कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन पथिक चौक स्थित तरंग स्कूल ऑफ म्यूजिक में किया जा रहा है, जिसमें शहर के बच्चों को तबला वादन की बारीकियों की शिक्षा दी जाएगी। कार्यशाला के प्रशिक्षक ईशांक सिंह अरोरा ने बताया कि बच्चों में भारतीय शास्त्रीय संगीत और तबले के प्रति रुचि विकसित करना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि आज की नई पीढ़ी को संगीत से जोड़कर उन्हें तबला वादन के क्षेत्र में शिक्षित करना और उनके हुनर को पहचान दिलाना आवश्यक है। संगीत के माध्यम से बच्चे अपने व्यक्तित्व को नई दिशा दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ द्वारा प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर संगीत कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बदायूं में भी यह 15 दिवसीय निशुल्क कार्यशाला शुरू की गई है, जिसका लाभ अधिक से अधिक विद्यार्थियों को उठाना चाहिए।कार्यशाला का शुभारंभ 18 मई को ईशांक सिंह अरोरा द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर कार्तिक शर्मा, दीपांश साहू, माधव शंखधर, नमामि वैश्य, यशवी सक्सेना, अनाईशा सक्सेना, बलजिंदर कौर, नवनीत कौर, शिवांगी पांडे, मदन मोहनलाल, मनजीत खन्ना सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यशाला आयोजकों ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग