बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद सोमवार को कुतुबखाना क्षेत्र में भारतीय सद्भावना मंच एवं व्यापारी सेवा संघ की ओर से पेट्रोल बचत जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान व्यापारियों ने दुकान-दुकान जाकर व्यापारियों, ग्राहकों और कर्मचारियों को फूल भेंट कर पेट्रोल की बचत करने का संदेश दिया।समाजसेवी नदीम शम्सी ने कहा कि सभी देशवासियों को राष्ट्रहित में पेट्रोल का कम से कम उपयोग करना चाहिए तथा ई-रिक्शा और ई-स्कूटर जैसे विकल्प अपनाने चाहिए। व्यापारी नेता दीपक अग्रवाल ने कहा कि वह सप्ताह में दो दिन दुकान पर पैदल या ई-स्कूटर से जाएंगे।अभियान के दौरान व्यापारियों से अपील की गई कि यदि वे दो वाहनों का उपयोग करते हैं तो एक ही वाहन से दुकान आएं और जहां संभव हो, इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल करें। इस मौके पर अखिलेश पाठक, एतेश्याम, टोनी शहजाद, हुमायूं और गुड्डू सहित कई लोग मौजूद रहे।