बरेली। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के प्रदेशीय पुनर्गठन में यूटा बरेली जिलाध्यक्ष भानु प्रताप को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भोजीपुरा ब्लॉक इकाई द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।एक निजी रेस्टोरेंट में आयोजित स्वागत समारोह में यूटा ब्लॉक इकाई भोजीपुरा के पदाधिकारियों ने फूल-मालाएं पहनाकर एवं बुके भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन यूटा ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने किया।इस अवसर पर जिला महामंत्री हरीश बाबू, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र गंगवार वीरू, पूर्व एआरपी शेर सिंह गंगवार, ब्लॉक कोषाध्यक्ष क्षेत्रपाल गंगवार, महिला उपाध्यक्ष अंजू टम्टा, मीतू राठौर, मीनू कश्यप, आकांक्षा, संयुक्त मंत्री अमर सिंह गंगवार, संगठन मंत्री सूर्य प्रकाश पुष्कर, महिला प्रचार मंत्री सीरत खान सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने संगठन की मजबूती और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।