बरेली। जीआरएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल नैनीताल रोड ब्रांच के नमो नारायण अग्रवाल सभागार में कक्षा 12 सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स का सम्मान समारोह आयोजित किया गयाजीवन ज्योति ट्रस्ट के संचालक डॉ अजय भारती और डॉ अनीता अजय भारती द्वारा जीआरएम स्कूल नैनीताल रोड ब्रांच तथा जीआरएम स्कूल डोहरा ब्रांच के कक्षा 12 के चार मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। आज सम्मानित हुए विद्यार्थियों में ह्यूमैनिटीज (मानविकी) की द्वितीय डिस्ट्रिक्ट टॉपर सुहानी चंद्रा, पीसीएम स्ट्रीम डिस्ट्रिक्ट टॉपर वैभवी वर्मा, कॉमर्स ग्रुप की डिस्ट्रिक्ट टॉपर कव लीन कौर गांधी और पीसीबी स्ट्रीम के डिस्ट्रिक्ट टॉपर विराट शर्मा थे। ट्रस्ट की ओर से प्रत्येक विद्यार्थी को 21 हजार रुपये का चेक प्रदान कर उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना की गई। चारों टॉपर्स ने इस अवसर पर अपने उदगार व्यक्त करते हुए विद्यालय और जीवन ज्योति ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह रावत ने विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधक राजेश जौली ने जीवन ज्योति ट्रस्ट के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस प्रकार के सम्मान विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।