24 घंटे में ट्राली चोरी का खुलासा, आरोपी ट्रैक्टर समेत गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-05-18 at 7.35.07 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना शाही पुलिस ने ट्राली चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को चोरी की ट्राली और घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार, ग्राम नरखेड़ा निवासी राजेश तिवारी पुत्र रामलाल ने 17 मई को थाना शाही में अपनी ट्राली चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस संबंध में थाना शाही पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना शाही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने अभियुक्त सतेन्द्र कुमार पुत्र कल्यान निवासी ग्राम नरखेड़ा थाना शाही को 18 मई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की ट्राली, जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है, तथा घटना में प्रयुक्त महिन्द्रा 575 ट्रैक्टर नंबर यूपी 22 यू 9003 बरामद किया गया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 14 मई की रात गांव के बाहर सहकारी समिति के पास खड़ी ट्राली को अपने ट्रैक्टर से जोड़कर चोरी किया था। आरोपी ट्राली को बेचने के उद्देश्य से बाहर ले जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे खानपुर और खैऊ की गौटिया के बीच रमाशंकर के ट्यूबवेल के पास पकड़ लिया।बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार, उप निरीक्षक ओमपाल सिंह, उप निरीक्षक दिनेश कुमार, हेड कांस्टेबल ज्ञानेश कुमार एवं कांस्टेबल राहुल कुमार शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights