बरेली। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पर परिषद के संस्थापक ठाकुर बी एन सिंह की 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्वेश शर्मा ने की, जबकि संचालन डॉ. अंचल अहेरी ने किया।इस अवसर पर कर्मचारी नेताओं ने स्वर्गीय ठाकुर बीएन सिंह की कार्यशैली, संघर्षशील व्यक्तित्व और कर्मचारी हितों के लिए किए गए योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उनके प्रयासों से उत्तर प्रदेश के विभिन्न विभागों के कर्मचारी संगठन परिषद के बैनर तले एकजुट हुए और उनके नेतृत्व में कर्मचारियों ने कई सफल आंदोलन किए।कार्यक्रम में मंडल मंत्री मुरारी लाल गंगवार, जिला कोषाध्यक्ष दीनदयाल रस्तोगी, उपाध्यक्ष जगपाल सिंह भाटी, विमल कुमार वशिष्ठ, सर्वेश मौर्य, सूर्य प्रकाश, प्रवेश पांडे, ललित पाल, संतोष पांडे, विनोद कुमार एवं आशीष कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद ।