बदायूँ। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ हरिओम सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन प्रवर्तन )के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया, थाना कुंवर गांव में 03 भारी वाहन थाना कादर चौक में 01 भारी वाहन, परिवहन कार्यालय बदायूं में 06 भारी वाहन कुल 10 भारी वाहन खनन में उपयोग करने पर सीज किए गए, साथ ही एक ट्रैक्टर खनन मे उपयोग क्षमता से अधिक बालू धोने के कारण परिवहन कार्यालय बदायूं में सीज किया गया कुल 18 वाहनों पर कार्रवाई की गई,उक्त सभी वाहनों से लगभग 5 लाख रुपए का प्रसमन शुल्क सरकारी खाते में जमाया कराया गया, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हरिओम के द्वारा अवगत कराया गया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ओवरलोड वाहनों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी रहेगी, जन सामान्य से अनुरोध है कि अधिकतम भार क्षमता के अनुसार ही वाहन में बजन भरे, यातायात के नियमों का पालन करें, सुरक्षित यातायात में सहयोग करें