मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में कांग्रेस का पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन,सौंपा ज्ञापन

May 18, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। पेट्रोलियम पदार्थों पर केंद्र सरकार द्वारा की गई मूल्य वृद्धि के विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शहर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रांतीय आवाह्न पर शहर कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने अंबेडकर पार्क से धरना प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर और जिला उपाध्यक्ष सुनीता सिंह ने संयुक्त रूप से किया। धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर एवं पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि चुनाव समाप्त होते ही केंद्र सरकार आम जनता पर महंगाई का बोझ डालने का कार्य करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि पांच राज्यों के चुनाव समाप्त होने के बाद गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर आम लोगों की परेशानियां बढ़ा दी गई हैं। उन्होंने बढ़ी हुई कीमतें तत्काल वापस लेने की मांग की।शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि आम नागरिकों को सार्वजनिक परिवहन और घर से काम करने की सलाह दी जाती है, लेकिन सत्ता में बैठे लोगों पर ऐसे निर्देश लागू नहीं होते। उन्होंने कहा कि पहले सरकार को अपने स्तर पर खर्च कम करने की पहल करनी चाहिए।जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष सुनीता सिंह ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने कठिन समय में जनता से त्याग की अपील करने से पहले स्वयं उसका पालन किया था, लेकिन वर्तमान सरकार आम जनता पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ डाल रही है।धरना स्थल पर जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर, एससी-एसटी कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह सोलंकी, सोशल मीडिया उत्तर प्रदेश महासचिव शशांक राठौर, पूर्व शहर अध्यक्ष बन्ने खां, शमीम खान उर्फ फौजी, रईस अहमद, अकील अहमद, वीरपाल सिंह यादव, ओमवीर खटीक और सोनपाल सिंह सहित कई नेताओं ने भी संबोधित करते हुए मूल्य वृद्धि की आलोचना की।कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन ने किया। इस दौरान कमल प्रताप सिंह, बलवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार, फहीम अहमद, शोएब अहमद, राजवीर सिंह, प्रकाश कुमार, सुजीत सिंह, नेपाल सिंह सोलंकी, राजाराम जाटव, ओमप्रकाश जाटव, फारूक, रमेश कुमार, सुरेंद्र सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights