मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

RailOne ऐप से डिजिटल टिकटिंग और पेपरलेस यात्रा को बढ़ावा

May 18, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार तथा इज्जतनगर मंडल की मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के तहत इज्जतनगर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर RailOne ऐप के माध्यम से डिजिटल टिकटिंग एवं पेपरलेस यात्रा को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य यात्रियों को डिजिटल सेवाओं के प्रति जागरूक करना और कागज़ की खपत कम कर पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करना है।अभियान के दौरान यात्रियों को RailOne ऐप, ऑनलाइन टिकटिंग और अन्य डिजिटल माध्यमों के उपयोग की जानकारी दी गई। रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने यात्रियों को मोबाइल आधारित टिकट बुकिंग, डिजिटल भुगतान तथा पेपरलेस यात्रा की सुविधाओं के बारे में जागरूक किया।स्टेशनों पर सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली, पोस्टर और जन-जागरूकता संदेशों के माध्यम से यात्रियों को डिजिटल टिकटिंग अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। यात्रियों को बताया गया कि डिजिटल टिकटिंग न केवल सुविधाजनक और समय बचाने वाली व्यवस्था है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।इज्जतनगर मंडल ने यात्रियों से अधिकाधिक डिजिटल माध्यम अपनाकर स्वच्छ, हरित और पर्यावरण अनुकूल रेलवे व्यवस्था को मजबूत बनाने में सहयोग की अपील की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights