पेट्रोलियम उत्पादों और गैस मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

WhatsApp Image 2026-05-18 at 4.52.29 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सोमवार को पेट्रोल, डीजल, सीएनजी तथा कमर्शियल और पांच किलो गैस सिलेंडरों की बढ़ी कीमतों के विरोध में कलेक्ट्रेट पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की अगुवाई महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने की। कार्यकर्ता चौधरी चरण सिंह पार्क, कचहरी के निकट एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए विरोध जताया।धरने को संबोधित करते हुए दिनेश दद्दा ने कहा कि सरकार जनता से जुड़े असली मुद्दों से ध्यान भटकाने का कार्य कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान सरकार ने महंगाई पर नियंत्रण और संसाधनों की उपलब्धता के बड़े दावे किए, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ाकर जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया गया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बावजूद जनता को राहत नहीं दी गई।पूर्व विधायक छोटेलाल गंगवार ने कहा कि जो सरकार जनता को लगातार नुकसान पहुंचाती है, वह अधिक समय तक सत्ता में नहीं रह सकती। वहीं राजाराम साहू ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक बढ़ी हुई कीमतें वापस नहीं ली जातीं, कांग्रेस पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा।प्रदर्शन में पंडित राज शर्मा, इं. जीशान अफरीदी, डॉ. हरीश गंगवार, मो. नदीम, शबनम मलिक, फिर्दोष खान, फरहीन बानो, जोया रानी, तबस्सुम खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights