मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बाबा इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने लिया पूल पार्टी का आनंद,खूब मौज मस्ती की

May 18, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी। नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में प्री प्राइमरी कक्षाओं के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिये विद्यालय परिसर में पूल पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूल को रंग बिरंगे गुब्बारों व खिलौनों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। छाया प्रदान करने के लिए टेबलों पर रंग बिरंगी छतरियां रखी गई थी। पानी में उतरते ही छोटे बच्चे बहुत उत्साहित दिखे। जल्द ही वे पानी में छप-छप करते हुए और खुशी-खुशी मस्ती करते हुए दिखाई दिए। वे फव्वारों के नीचे खड़े होकर बहते पानी का आनंद ले रहे थे। संगीत की धुन में बच्चों ने उन्मुक्त होकर अपने डांस कौशल का भी प्रदर्शन किया। अंत मे विद्यालय की निदेशिका साधना वार्ष्णेय, विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने सभी बच्चों को जूस, कैंडी, फ्रूटस एवं आईस्क्रीम आदि वितरित किया जिसका बच्चों ने जमकर लुफ्त उठाया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं विद्यालय निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है, वे सामाजिक रूप से सक्रिय होते हैं और पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन का संतुलन भी बनाए रखते हैं।विद्यालय की प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि छोटे बच्चों का जल में क्रीड़ा गतिविधियां करने से बच्चों की मानसिक व शारीरिक क्षमता का विकास होता है यह गर्मी के इस मौसम में गर्मी को आनन्दमय बनाने तथा गर्मी की छुट्टियों को आनंद से परिपूर्ण करने की एक पहल है |इस मौके पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी समेत प्राइमरी विंग का स्टाफ उपस्थित रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights