बदायूं। ग्राम पंचायत रिसौलाई स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा को अन्य स्थान पर स्थानांतरित किए जाने की चर्चाओं के बीच क्षेत्रवासियों की मांग पर सदस्य विधान परिषद बागीश पाठक ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को पत्र भेजकर बैंक शाखा को यथास्थान बनाए रखने की मांग की है।एमएलसी ने अपने पत्र में कहा कि लगभग 39 वर्षों से संचालित यह बैंक शाखा क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों, किसानों, व्यापारियों, छात्रों एवं बुजुर्गों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा केंद्र है। यदि शाखा का स्थानांतरण किया गया तो ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी, जिससे भारी असुविधा होगी।उन्होंने जनहित एवं ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर बैंक शाखा को रिसौलाई में ही संचालित रखने की मांग की है।क्षेत्रवासियों ने एमएलसी बागीश पाठक के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है।