बदायूँ। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्द्रसेन श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पश्चिमी संभाग वेदप्रकाश सक्सेना एवं उत्तर प्रदेश सरकार के वन मंत्री अरुण सक्सेना ने जिला महामंत्री इंजीनियर धीरज सक्सेना के आवास पर आयोजित बैठक में कायस्थ समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती तथा समाज के युवाओं को आगे बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान वन मंत्री अरुण सक्सेना ने कहा कि कायस्थ समाज ने सदैव शिक्षा, प्रशासन और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि समाज के युवाओं को संगठित होकर सामाजिक एवं राष्ट्रीय कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभानी चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्द्रसेन श्रीवास्तव ने कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर कार्य कर रही है तथा शिक्षा, सामाजिक एकता और युवा सशक्तिकरण संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। जिला महामंत्री इंजीनियर धीरज सक्सेना ने कहा कि समाज के सभी लोगों को एकजुट होकर सामाजिक विकास और नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से समाज हित में निरंतर कार्य किए जाते रहेंगे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में युवा जिला अध्यक्ष दीपक सक्सेना “दीपू कातिब”, युवा जिला महामंत्री अमन सक्सेना, बरेली से वरिष्ठ सपा नेता संजीव सक्सेना, मोहित सक्सेना, हिमांशु सक्सेना, रविंद्र मोहन सक्सेना, विजय सक्सेना सहित बरेली और कासगंज के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे