बरेली । आर्म रेसलिंग फेडरेशन के तत्वावधान में रविवार को नाइस जिम, मिनी बायपास बरेली में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नदीम इकबाल को फेडरेशन का संरक्षक तथा शहाबुद्दीन को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।समारोह के दौरान जिला सचिव नदीम खान ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन का प्रमाण पत्र और फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में खेल संगठन को मजबूत बनाने और युवाओं को आर्म रेसलिंग के प्रति जागरूक करने पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर परवेज मियां, अमित चौहान, प्रकाश मुखर्जी, अनुराग शर्मा, सोनू कश्यप, राजू कुमार, अभिनय रस्तोगी, संभव कुमार दुबे, चुनमुन यादव, विजय कुमार, मोहित कुमार, पंकज सागर, हर्षित रस्तोगी और पवन उपाध्याय सहित कई सदस्य मौजूद रहे।