बदायूँ में भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान में कवि सम्मेलन ने बांधा समां, कवियों ने जगाया राष्ट्रभाव

WhatsApp Image 2026-05-17 at 5.29.18 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिसौली। मुड़िया धुरेकी स्थित एमजी ग्रीन रिजॉर्ट में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन कार्यक्रम में आमंत्रित कवियों ने अपनी ओजस्वी, राष्ट्रवादी एवं भावपूर्ण रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा तथा राष्ट्र जागरण का संदेश दिया।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने सभी कवियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम का सफल संचालन बदायूं क्लब बदायूं के सचिव एवं वरिष्ठ कवि डॉ. अक्षत अशेष द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गीतकार भारत शर्मा राज द्वारा माँ सरस्वती की वंदना से हुआ।सरस्वती वंदना के उपरांत प्रथम प्रस्तुति देते हुए कवि अखिलेश ठाकुर ने अपनी ओजपूर्ण कविता के माध्यम से राष्ट्रहित और नागरिक कर्तव्य का संदेश देते हुए कहा—

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

“चलबाजियाँ या मक्कारी कब समझेंगे?
राष्ट्र द्रोहियों की गद्दारी कब समझेंगे?
हर घटना सरकारों के सर मढ़ने वाले,
राष्ट्र हेतु निज जिम्मेदारी कब समझेंगे?”

इसके बाद बिसौली से पधारे वरिष्ठ शायर दत्त शर्मा ‘मुज़तर’ ने अपनी भावपूर्ण ग़ज़ल प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावुक कर दिया। उन्होंने पढ़ा—

“जीने को तो जी लेंगे तुम्हारे बगैर हम,
पर जी के क्या करेंगे तुम्हारे बगैर हम।
अरमान मर चुके हैं तसव्वुर नहीं मरा,
तुमसे मिला करेंगे तुम्हारे बगैर हम।”

बदायूं से पधारे शायर एवं गीतकार भारत शर्मा राज ने जीवन के यथार्थ को अपनी रचना में व्यक्त करते हुए कहा—

“सौ-सौ रंग पहन लो तन पे,
सारे फैशन खत्म कफन पे।
उसकी नेकी ऐसे तोलो,
पहुँचे कितने लोग दफन पे।”

कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ. अक्षत अशेष ने भगवान श्रीराम पर आधारित कविता प्रस्तुत करते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उन्होंने कहा—

“बेधड़क बंद अधरों को सदा खोल,
जय श्रीराम बोल प्यारे जय श्रीराम बोल।”

श्रोताओं के विशेष आग्रह पर उन्होंने अपने पिता उर्मिलेश शंखधार की चर्चित कविता “गाएंगे जाएंगे हम वंदे मातरम्” भी सुनाई, जिस पर पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ कवि नरेंद्र गरल ने अपनी राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत पंक्तियों से समापन को यादगार बना दिया। उन्होंने कहा—

“बूंद-बूंद मिल जाएगी तो जल दरिया हो जाएगा,
ऐसा रंग उड़ेगा भारत केसरिया हो जाएगा।”

अंत में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने सभी कवियों, अतिथियों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज में राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।इस अवसर पर सदर विधयाक महेश चंद्र गुप्ता, विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह, पूर्व सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य, पूर्व एमएलसी जीतेन्द्र यादव वरिष्ठ नेता डी के भारद्वाज, पूर्व चैयरमैन दीपमाला गोयल, वरिष्ठ नेता शैलेश पाठक, आदि ब्लॉक प्रमुख, चैयरमैन, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights