बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में विश्व परिवार दिवस के अवसर पर परिवार मिलन समारोह का आयोजन रविवार को रोटरी भवन में हुआ। जिसमें 50 से भी ज्यादा परिवारों का मिलन हुआ। सभी अपने अनुभव शेयर किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन मंत्री डा.अरुण कुमार ने कहा कि एक आदर्श परिवार एक मजबूत समाज और एक स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करने में सहायक हो सकता है। सभी परिवार को मुख्य अतिथि अरुण कुमार और क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने पटका और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के अध्यक्ष सुरेश बाबू मिश्रा और इन्द्र देव त्रिवेदी ने भी विचार रखे। संचालन और आभार सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में सुनील कुमार शर्मा,दीप्ति शर्मा,सत्येंद्र सक्सेना, जितेंद्र सक्सेना, कार्यवाहक महासचिव मुकेश कुमार सक्सेना, , प्रकाश चन्द्र सक्सेना,अरुणा सिन्हा,बेबी शर्मा,विजय शर्मा,असित रंजन,अनिला, अनूप,अल्पना,विजय कपूर,महेश शर्मा, प्रीति,मंजू,मीरा मोहन,निर्भय सक्सेना,शकुन सक्सेना सहित सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही।