बरेली। श्री श्याम परिवार, बरेली द्वारा रविवार को मारवाड़ी गंज स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में एक आवश्यक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी उपस्थित रहे। इस दौरान जानकारी दी गई कि आगामी 23 मई शनिवार को श्री त्रिवटी नाथ मंदिर स्थित श्री कृष्ण कथा स्थल पर भव्य श्री श्याम गुणगान महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी वृन्दावन धाम से परम श्रद्धेय गुरुजी श्री नन्द किशोर शर्मा “नंदू जी महाराज” कार्यक्रम में पधारेंगे और अपने स्वरचित भजनों के माध्यम से श्याम बाबा की महिमा का गुणगान करेंगे। महोत्सव में विशेष आकर्षण के रूप में मुरली वाला डेकोरेटर्स द्वारा कलकत्ता से मंगाए गए फूलों से श्री गणेश जी, श्री श्याम बाबा एवं श्री बाला जी महाराज का भव्य श्रृंगार किया जाएगा।कार्यक्रम का शुभारंभ रात्रि 7 बजे ज्योति प्रज्ज्वलन के साथ होगा। इसके बाद अंकुश अग्रवाल, कुक्की अरोड़ा एवं राहुल जौहरी द्वारा गणेश वंदना, हनुमान वंदना और गुरु वंदना प्रस्तुत की जाएगी। इसके उपरांत नंदू महाराज भजनों की रसधारा प्रवाहित करेंगे।आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में अखण्ड ज्योति, छप्पन भोग और श्याम नाम से सजे भजनों की विशेष प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी। देर रात महाआरती, पुष्पांजलि एवं प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव का समापन होगा।प्रेस वार्ता में नरेन्द्र मित्तल टिल्लू, राम औतार प्रधान जी, ब्रजमोहन सोनी, श्याम कृष्ण गुप्ता, सुरेश गुप्ता, अनुपम टिबडीवाल, गोपाल गुप्ता, नवीन गोयल, समित अग्रवाल, एकांश गुप्ता, नीरज अग्रवाल, विक्रम अग्रवाल, आशीष बॉस, प्रशांत अग्रवाल, क्षितिज अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, आयुष मित्तल, अंकुर अग्रवाल, निशिश अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, कमल अग्रवाल, राज कुमार अग्रवाल, संजय गुप्ता, राजू चांडक आदि श्याम प्रेमी जन उपस्थित रहे।