बरेली। सनातन निराश्रित सेवा संस्था द्वारा डीएवी कालीचरण हायर सेकंडरी विद्यालय को चार सीलिंग फैन दान स्वरूप प्रदान किए गए जिससे विद्यार्थियों को गर्मी से कुछ राहत मिल सके।डी ए वी कालीचरण हायर सेकंडरी स्कूल बरेली में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट अमित कुमार सक्सेना बिन्दू ने कहा कि संस्था की इस उदारता से विद्यालय और छात्रों को काफी अच्छी सहायता मिली है ।इसी के साथ साथ विद्यालय में हाईस्कूल परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा को संस्था द्वारा आर्थिक मदद देकर पुरस्कृत किया गया।मुख्य अतिथि डाॅ पवन सक्सेना अध्यक्ष उपजा प्रेस क्लब ने कहा गया कि विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान केंद्रित करना चाहिए क्योंकि आज के युग में जब तक आपके अंदर योग्यता नहीं है तब तक आप आगे नहीं बढ़ सकते परीक्षा पास होना एक अलग बात है।सभा में उपस्थित कर्नल पंकज अग्रवाल ने बताया कि उच्च पदों पर जाने के लिए आप लोगों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।कार्यक्रम में ए एल गुप्ता, एडवोकेट पंकज सक्सेना, वैभव चौधरी, जे पी सक्सेना, संजय सक्सेना, प्रकाश चन्द्र सक्सेना, सुनील कुमार शर्मा, शिव कुमार बरतरिया, चमन सक्सेना, राजीव वर्मा, अशोक सक्सेना, डाॅ राजेंद्र कुमार गंगवार, डाॅ विनय सिंह, नरेश मलिक, आसमा गुप्ता, शशिबाला सक्सेना, ब्रजेश सक्सेना के साथ साथ विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र/छात्राओं ने सहभाग किया। संस्था के अध्यक्ष अखिलेश कुमार सक्सेना ने सभी का आभार जताया। निर्भय सक्सेना