ऊर्जा संरक्षण और अनुशासन को बढ़ावा देने के लिए शिखर इंस्टीट्यूट का बड़ा कदम

WhatsApp Image 2026-05-16 at 7.53.43 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। ऊर्जा संरक्षण और संस्थान में अनुशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग, बदायूँ द्वारा नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। यह निर्णय भारत सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार एवं तकनीकी शिक्षा से संबंधित निर्देशों के अनुपालन में लिया गया है।संस्थान प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार अब संस्थान सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक संचालित होगा। संस्थान का समय प्रातः 09:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही प्रत्येक शुक्रवार को संस्थान परिसर को “नो व्हीकल जोन” घोषित किया गया है, जिससे ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सके।संस्थान प्रशासन ने सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और स्टाफ से अपील की है कि वे अनावश्यक वाहनों के प्रयोग से बचें और इस पहल को सफल बनाने में सहयोग करें। प्रशासन का मानना है कि इस कदम से ऊर्जा की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।
संस्थान ने स्पष्ट किया है कि पूर्व निर्धारित परीक्षाएं और शैक्षणिक गतिविधियां पूर्ववत संचालित होती रहेंगी। साथ ही सभी विद्यार्थियों को समय पर संस्थान पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। अनुशासनहीनता की स्थिति में आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई भी की जाएगी।
संस्थान के प्राचार्य ने कहा कि यह पहल केवल ऊर्जा संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights