राष्ट्रीय गीतकार डॉ. उर्मिलेश की 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, पौधारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

WhatsApp Image 2026-05-16 at 7.21.36 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। राष्ट्रीय गीतकार डॉ. उर्मिलेश की 21वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बदायूँ क्लब में श्रद्धांजलि सभा एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा क्लब परिसर में पौधारोपण किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हिमाचल प्रदेश के एक्साइज कमिश्नर एवं डॉ. उर्मिलेश के शिष्य अनुपम कुमार सिंह ने कहाकि गुरुजी के दिखाए मार्ग पर चलना आज के समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को उनके विचारों और मूल्यों को जीवन में अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

वहीं डॉ. शैलेन्द्र कबीर ने काव्यमय श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए डॉ. उर्मिलेश की रचनाओं का प्रस्तुतीकरण किया और उनके साहित्यिक योगदान को याद किया।इस अवसर पर डॉ. उर्मिलेश के पुत्र डॉ. अक्षत अशेष ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष डॉ. उर्मिलेश के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आगामी 6 जुलाई से वर्षभर “डॉ. उर्मिलेश अमृत महोत्सव” मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत सांस्कृतिक, सामाजिक, साहित्यिक एवं शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन पूरे वर्ष किया जाएगा।कार्यक्रम में बदायूँ क्लब के वरिष्ठ सदस्य डॉ. भास्कर शर्मा, मधुकर शर्मा, डॉ. शैलेन्द्र कबीर, सांस्कृतिक सचिव रविन्द्र मोहन सक्सेना, राहुल चौबे, नरेश कुमार, नितिन गुप्ता, सुमित मिश्रा, दास महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. बी.एन. शुक्ला, डॉ. रवि भूषण पाठक, डॉ. सत्यम मिश्रा, सुशील शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।अंत में डॉ. अक्षत अशेष ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights