बरेली। डोहरा रोड स्थित श्री गुलाबराय माण्टेसरी स्कूल के जूनियर विंग परिसर में ‘लिटिल एक्सप्लोरर्स’ समर कैंप 2026 का अत्यंत भव्य और आकर्षक शुभारंभ हुआ। यह समर कैंप आगामी 23 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा, जिसमें बच्चे हर दिन नई विधाएं सीखेंगे। कैंप का विधिवत उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य शील सक्सेना ने किया और इस अवसर पर कैंप की संयोजक देवयानी मदान मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।कैंप के पहले दिन नन्हे-मुन्ने बच्चों में जबरदस्त उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। बच्चों ने कैंप में शामिल सभी विधाओं और एक्टीविटीज़ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उनका भरपूर आनंद उठाया: जिनमें निम्नलिखित एकक्टीवटीज़ शामिल थीं- ज़ेन किड्स योगा बच्चों को मानसिक शांति और शारीरिक फिटनेस के लिए योग के आसान गुर सिखाए गए।नेचर आर्ट मैज़िक बच्चों ने प्रकृति के तत्वों का उपयोग कर सुंदर और जादुई कलाकृतियां बनाईं। मूवी टाइम स्पेशल स्क्रीनिंग के जरिए बच्चों को उनकी पसंदीदा ज्ञानवर्धक और मनोरंजक फिल्में दिखाई गईं।बैलून ब्लास्ट गेम्स रंग-बिरंगे गुब्बारों के साथ हुए इस मजेदार खेल में बच्चों ने जमकर मस्ती की।लाइफ स्किल्स बच्चों को दैनिक जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें और अच्छी आदतें सिखाई गईं।डांस एवं ग्रूव स्टूडियो बच्चों ने म्यूज़िक की आधुनिक बीट्स पर थिरकते हुए शानदार डांस स्टेप्स सीखे। हेल्दी वाइट्स फ्रुट चाट फ़न इस मजेदार शेफ एक्टिविटी में बच्चों ने खुद स्वादिष्ट फ्रूट चाट बनाई और सेहतमंद खानपान का महत्व समझा।प्रधानाचार्य शील सक्सेना ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि यह समर कैंप बच्चों की छिपी हुई बहुमुखी प्रतिभा को निखारने का बेहतरीन मंच है। यह कैंप 23 मई तक बच्चों को पढ़ाई के तनाव से दूर कुछ नया सीखने का अवसर देगा। संयोजक देवयानी मदान ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जूनियर विंग के समस्त स्टाफ मौजूद रहा।