बरेली में शनि स्थापना के बाद पहली बार मची गजब की धूम, भव्य हवन और महाअभिषेक
बरेली के श्यामगंज स्थित श्री शिरडी साई-खाटूश्याम सर्वदेव मंदिर परिसर में शनिदेव की स्थापना के बाद यह पहली शनि जयंती है। आज दिनांक 16 मई शनिवार को इस खास उपलक्ष्य पर मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। पावन अवसर पर शनिदेव का विशेष शृंगार कर भव्य दरबार सजाया गया।शनि जयंती के पावन मौके पर मंदिर के महंत पंडित सुशील पाठक और आचार्य महेश चन्द शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया। इस दौरान मुख्य यजमान दक्ष शर्मा पाराशरी और सहयजमान साक्षी-संजय आयलानी, अंकुर गुप्ता व सोमनाथ गुप्ता ने विधि-विधान से शनिदेव का पूजन, हवन और महाअभिषेक किया। मध्याह्न आरती के बाद पूरा परिसर शनिदेव के जयकारों से गूंज उठा।डाक्टर अरुण कुमार बन एव पर्यावरण मंत्री ईरिक्शा से आए शनिदेव के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया
मध्याह्न की भव्य आरती संपन्न होने के बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह भंडारा मुख्य यजमान दक्ष शर्मा पाराशरी की तरफ से आयोजित हुआ। दोपहर 1 बजे से शुरू हुआ प्रसाद वितरण शनिदेव की इच्छा तक अनवरत चलता रहा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया।पंकज राजपूत ने काटा 11 किलो का मावा केकशनि जयंती के इस उत्सव में शाम के समय एक अनोखा नजारा देखने को मिला। भक्त पंकज राजपूत की ओर से शनिदेव के जन्मोत्सव पर 11 किलो का विशेष मावा केक लाया गया। शाम की आरती के बाद केक काटकर बेहद अनूठे और भव्य अंदाज में शनिदेव का जन्मदिन मनाया गया, जो भक्तों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा।सेवादारों ने संभाली व्यवस्थाएंइस पूरे धार्मिक अनुष्ठान और भंडारे को सफल बनाने में स्थानीय भक्तों और सेवादारों का विशेष सहयोग रहा। आयोजन के दौरान संजय आयलानी, सौरभ अग्रवाल, अंकुर गुप्ता, सुभाष पाल, नीरू कक्कड़, सुभाष अरोरा और अनुपम टीबड़ेबाल , इन्द्रदेव त्रिवेदी बिसाल शर्मा, रामबहादुर प्रजापति , इन्द्रेश, महेन्द्र कातिब, गुरमंगत, पत्रकारों सहित भारी संख्या में श्रद्धालु व्यवस्थाएं संभालते और शनिदेव की भक्ति में लीन नजर आए।















































































