बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने थाना इज्जतनगर क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार व्यवसायिक दुकानों को सील कर दिया। यह कार्रवाई ग्राम करमपुर चौधरी स्थित नैनीताल मुख्य मार्ग पर इण्डिया पेट्रोल पम्प के निकट की गई। प्राधिकरण के अनुसार इरफान द्वारा बिना स्वीकृत मानचित्र के चार व्यवसायिक दुकानों का निर्माण कराया जा रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर उप्र नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए निर्माण को सील कर दिया गया।यह कार्रवाई सहायक अभियंता विनोद कुमार के नेतृत्व में की गई। इस दौरान अवर अभियंता अजीत कुमार साहनी एवं प्रवर्तन टीम के अन्य सदस्य भी मौके पर मौजूद रहे।