पेट्रोल बचाना ही देशसेवा, इलेक्ट्रिक कार से नगर निगम पहुंचे महापौर

WhatsApp Image 2026-05-16 at 5.45.18 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। बढ़ती ईंधन खपत और ऊर्जा संरक्षण को लेकर चल रहे अभियानों के बीच बरेली के महापौर उमेश गौतम ने शनिवार को इलेक्ट्रिक वाहन अपनाकर नया संदेश दिया। महापौर इलेक्ट्रिक कार से नगर निगम कार्यालय पहुंचे और कहा कि यह कोई दिखावा नहीं, बल्कि देशहित में जिम्मेदारी निभाने की पहल है।महापौर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्हें लगातार शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों की समस्याएं सुननी पड़ती हैं। ऐसे में यदि इलेक्ट्रिक वाहन अपनाए जाएं तो पेट्रोल और डीजल की खपत को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाना भी जरूरी है और संसाधनों की बचत भी, इसलिए व्यवहारिक तौर पर इलेक्ट्रिक वाहन बेहतर विकल्प हैं।महापौर ने अपनी पहल को केवल निजी उपयोग तक सीमित नहीं रखा, बल्कि एस्कॉर्ट ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के लिए भी इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध कराने की शुरुआत की है। नगर निगम स्तर पर डीजल और पेट्रोल खर्च कम करने के लिए अन्य कदम भी उठाए जा रहे हैं। जनरेटर के सीमित उपयोग के निर्देश दिए गए हैं और अधिकारियों-कर्मचारियों से अनावश्यक वाहन संचालन से बचने की अपील की गई है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार ऊर्जा संरक्षण और ईंधन बचत का संदेश दे रहे हैं। नगर निगम उसी संदेश को जमीन पर उतारने का प्रयास कर रहा है। महापौर का कहना है कि यदि सरकारी विभाग खुद पहल करेंगे तो आम लोग भी प्रेरित होंगे। इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल से न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights