पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए वन मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना उतरे ई-रिक्शा पर, बोले- लोगों को जागरूक करना जरूरी

WhatsApp Image 2026-05-16 at 4.57.54 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार सक्सेना शनिवार को बरेली में ई-रिक्शा से भ्रमण करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने शहरवासियों को पेट्रोल और डीजल की बचत का संदेश दिया। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर उन्होंने ई-रिक्शा से चलना शुरू किया है, ताकि आम लोगों को भी ईंधन बचाने के लिए प्रेरित किया जा सके।वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि वर्तमान समय में अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के चलते पेट्रोल-डीजल और गैस को लेकर संकट की स्थिति बनती दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि ईरान व इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। उनका कहना था कि समुद्री मार्गों पर बढ़ते तनाव के कारण तेल और गैस आपूर्ति प्रभावित हो सकती है, जिससे कई देशों में ईंधन संकट गहराने की आशंका है।
उन्होंने कहा कि ऐसे समय में लोगों को वैकल्पिक साधनों का उपयोग करने और पेट्रोल-डीजल की बचत करने की जरूरत है। मंत्री ने कहा कि यदि लोग छोटी दूरी के लिए ई-रिक्शा या अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करें तो इससे न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।
बरेली में ई-रिक्शा से निकले मंत्री को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। मंत्री ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल यात्रा करना नहीं, बल्कि लोगों को एक सकारात्मक संदेश देना है, ताकि आम नागरिक भी ऊर्जा संरक्षण को लेकर गंभीर हों और देशहित में ईंधन की बचत करें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights