बदायूं : भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में गांधी नेत्र चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर चल रहे निशुल्क शीतल जल सेवा शिविर के 16वें दिन स्काउट-गाइड ने भीषण गर्मी में राहगीरों और दूर-दराज से आने वाले लोगों को शीतल जल पिलाकर उनकी प्यास बुझाई। चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान के बीच शीतल जल जीवनीशक्ति प्रदान कर रहा है।स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जल को व्यर्थ न बहाएं। जीवन रक्षा के लिए सद्पयोग करना सीखें। जिला संगठन कमिश्नर मोहम्मद असरार ने कहा कि गर्मी के इस कठिन दौर में प्यासे लोगों को शीतल जल पिलाना सबसे बड़ा मानव सेवा कार्य है। जल के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है।पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि जल मनुष्य, वनस्पतियों, जीव-जंतुओं और समस्त सृष्टि की जीवनीशक्ति है। भीषण गर्मी में जल की हर बूंद अमृत है। उन्होंने कहा कि प्रकृति संतुलन और जल संरक्षण के लिए पौधारोपण करें। राजाराम महिला इंटर कालेज की गाइड कैप्टन पुष्पा दिवाकर ने गाइड्स ने सेवा कार्य किया।इस मौके पर उर्मी मौर्य, पूजा मौर्य, यष्टि, आकांक्षी, सिद्धि गुप्ता, अंशिका, रोहित गुप्ता, फरदीन अहमद, सचिन पाल, आदि मौजूद रहे।