बरेली। थाना सीबीगंज क्षेत्र के गांव खड़उआ निवासी 35 वर्षीय योगेंद्र कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। भाई मनोज ने बताया योगेंद्र कुमार परसा खेड़ा में पिलाई फैक्ट्री में काम करते हैं सुबह घर से फैक्ट्री जाने के लिए निकले थे गांव खड़उआ के पास रेलवे लाइन पार करते समय तेज रफ्तार आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया , योगेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया गांव के एक युवक ने बताया कि योगेंद्र कुमार ट्रेन से टकरा गया हैं परिवार वाले घटना स्थल पहुंचे उन्होंने योगेंद्र कुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया योगेंद्र कुमार का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।