बरेली। बरेली कॉलेज में स्ववित्त पोषित योजना के अंतर्गत 14 प्राध्यापकों को एसोसिएट प्रोफेसर से प्रोफेसर पद पर प्रोन्नत किया गया। यह निर्णय सचिव प्रबंध समिति देव मूर्ति की अध्यक्षता में आयोजित स्क्रीनिंग एवं प्रोमोशन कमेटी की बैठक में लिया गया। प्रमोशन समिति में डॉ. सुभाष मेहरा, प्रो. प्रभाकर गुप्ता, प्रो. बी.आर. कुकरेती, प्रो. ओम प्रकाश राय तथा प्रो. ए.पी. सिंह शामिल रहे। प्रोफेसर पदनाम प्राप्त करने वालों में डॉ. अनामिका अग्रवाल, डॉ. निष्ठा सेठ, डॉ. गौरव भूषण, डॉ. जसपाल सिंह, डॉ. सारा बसु, डॉ. अजीता सिंह तिवारी, डॉ. अमिता गुप्ता, डॉ. मीनाक्षी त्रिपाठी, डॉ. डी.पी. सिंह, डॉ. तृप्ता वर्मा, डॉ. शालिनी नगाइच, डॉ. हेमा खन्ना, डॉ. सुविधा शर्मा तथा डॉ. रोमा सक्सेना के नाम शामिल हैं।बैठक में डॉ. सर्वेंद्र मिश्रा, शैलेश मिश्रा, रविंद्र सहारा और अफसर अली का विशेष सहयोग रहा। प्रोन्नति की घोषणा के बाद कॉलेज परिवार में खुशी का माहौल देखा गया।