बदायूँ में प. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत दो दिनी जिला प्रशिक्षण शिविर शुरू

WhatsApp Image 2026-05-15 at 6.35.49 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिसौली। । मुड़िया धुरेकी स्थित एम.जी ग्रीन रिसॉर्ट में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत जनपद बदायूँ का जिला प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी की संघर्ष यात्रा, सेवा कार्यों एवं केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा एवं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)/जिला प्रभारी मंत्री गुलाब देवी क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा/जिला प्रभारी डॉ. दिनेश शर्मा, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, एमएलसी वागीश पाठक, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव तथा वरिष्ठ नेता डीके भारद्वाज सहित जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।अतिथियों द्वारा प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा भाजपा की वैचारिक यात्रा, जनसंघ से लेकर आज तक के संगठनात्मक विस्तार, सेवा कार्यों और राष्ट्रहित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों को दर्शाती प्रदर्शनी का अवलोकन किया। तथा इसके उपरांत प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न सत्र के माध्यम से विषयों पर वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित।देश के समक्ष चुनौतियां/नैरेटिव पर विषय पर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा भारत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व मंच पर मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। आर्थिक विकास, डिजिटल क्रांति, मजबूत विदेश नीति और सांस्कृतिक गौरव के कारण देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है। लेकिन आतंकवाद, साइबर अपराध, सामाजिक भ्रम और विपक्ष द्वारा फैलाया जा रहा दुष्प्रचार जैसी चुनौतियां भी देश के सामने हैं। ऐसे समय में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए समाज को जागरूक करने का कार्य कर रही है। भारतीय जनसंघ से लेकर भाजपा तक की यात्रा राष्ट्रसेवा और वैचारिक संघर्ष की यात्रा रही है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों ने संगठन को मजबूत आधार प्रदान किया। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के बीच जाकर सरकार की योजनाओं और राष्ट्रवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और विकास कार्यों को नई गति मिली है। भाजपा का संगठन जनता से संवाद और सर्वेक्षण के माध्यम से लोगों की अपेक्षाओं को समझते हुए राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।वैचारिक अधिष्ठान विषय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा भाजपा का वैचारिक अधिष्ठान राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक गौरव और अंत्योदय की भावना पर आधारित है। भाजपा की राजनीति सत्ता के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से प्रेरित है। जनसंघ के समय से ही संगठन ने भारत की सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का कार्य किया है। आगे कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम और महाकाल लोक जैसे कार्य भारत की सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने वाले ऐतिहासिक कदम हैं। आगे कहा भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता विचारधारा को लेकर समाज के बीच कार्य करता है। यही कारण है कि भाजपा आज करोड़ों कार्यकर्ताओं का राष्ट्रवादी परिवार बन चुकी है।चार परिवार विषय पर प्रदेश उपाध्यक्ष/जिला प्रभारी डॉ दिनेश शर्मा ने कहा भारतीय जनता पार्टी का विचार परिवार राष्ट्रवाद, सेवा और सांस्कृतिक चेतना की भावना पर आधारित है। जनसंघ के समय से ही संगठन ने राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और उसी वैचारिक आधार पर भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक व्यापक आंदोलन है। उन्होंने कहा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान और पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद भाजपा की विचारधारा के प्रमुख आधार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र के माध्यम से समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है। आगे कहा भाजपा का कार्यकर्ता हर परिस्थिति में समाज के बीच सेवा के भाव से कार्य करता है। कोरोना काल से लेकर आपदा के समय तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा और समर्पण की भावना के साथ जनता के बीच रहकर संगठन की कार्यसंस्कृति को मजबूत किया है।भाजपा का इतिहास एवं विकास विषय पर पूर्व जिलाध्यक्ष पीलीभीत संजीव प्रताप सिंह ने कहा भाजपा का इतिहास संघर्ष, सेवा और राष्ट्रभक्ति का इतिहास है। भारतीय जनसंघ की स्थापना डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूत करने के उद्देश्य से की थी। उनके बलिदान ने संगठन को वैचारिक मजबूती प्रदान की। आगे कहा अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी जैसे नेताओं ने भाजपा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने संघर्ष किया और सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों ने जनता के विश्वास को और मजबूत किया है।सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं एवं क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका विषय पर प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष/बरेली कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, महिला और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं लागू की हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि और मुफ्त राशन योजना ने करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव लाने का कार्य किया है। आगे कहा उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गरीब कल्याण और सुशासन के क्षेत्र में प्रभावी कार्य हुए हैं। महिलाओं की सुरक्षा, किसानों के हित और युवाओं को रोजगार देने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। प्रदेश में विकास और कानून व्यवस्था दोनों को मजबूती मिली है। इन योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में भाजपा संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लाभार्थियों से संपर्क करते हैं और उन्हें सरकार की योजनाओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। यही भाजपा की सेवा आधारित कार्यशैली की पहचान है।बूथ प्रबंधन विषय पर प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने कहा भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ स्तर तक मजबूत संगठन है। भाजपा मानती है कि “मजबूत बूथ ही मजबूत जीत का आधार है।” जनसंघ के समय से ही कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क कर संगठन को मजबूत करने का कार्य किया है। आज भाजपा का बूथ कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग से निरंतर संवाद बनाए रखता है। आगे कहा बूथ समितियों, पन्ना प्रमुखों और शक्ति केंद्रों के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक परिवार तक पहुंचने का कार्य करती है। चुनाव के समय मतदाता सूची परीक्षण, लाभार्थी संपर्क और घर-घर जनसंपर्क अभियान संगठन को और मजबूत बनाते हैं। आगे कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान ने संगठन को नई ऊर्जा दी है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बूथ स्तर तक संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ है, जो भाजपा की चुनावी सफलता का प्रमुख आधार बना है।राष्ट्रीय परिषद सदस्य/पूर्व जिलाध्यक्ष हरप्रसाद सिंह पटेल, पूर्व मंत्री राममूर्ति लाल, भगवान सिंह मौर्य, सीमा राठौर, सरिता वार्ष्णेय, अनुज माहेश्वरी, अशीष शाक्य, उदयवीर दिवाकर, संदीप चौहान, प्रदीप चौधरी, एमपी सिंह राजपूत, शैलेंद्र मोहन शर्मा, जोगेंद्र सिंह पटेल, वीरेंद्र राजपूत, अजय तोमर, विश्वजीत गुप्ता, सहदेव सागर, रचना शंखधार, नीटू पाल, राजवती वर्मा, आरती कश्यप, अमित कुमार सिंह, जितेन्द्र साहू, अनुराग दीक्षित, अचल शर्मा, मुनेंद्र शाक्य, गुड्डू देवी, विचित्र देवी, ज्ञानवती सागर, जगदीश लोनिया, प्रियंका सिंह चौहान, अनुपम पाठक, सीमा चौधरी, कृष्ण चंद्र शर्मा, डीएस चौधरी, मनोज गुप्ता, सुनील कुमार सिंह, दिनेश राजपूत, विजय शर्मा, रितेश चौहान, पियूष महेश्वरी, वीरपाल सिंह यादव, राजीव शर्मा, परमवीर शाक्य, ललतेश शाक्य, आदित्य माहेश्वरी, राहुल देव शाक्य, केपी सिंह लोधी, सचिन अग्रवाल, मोहित कुमार तोमर, अजय मथुरिया, गोपाल शर्मा, राघव सिंह, रामचरण पाल, नौरंग पाल, विदेश श्रीवास्तव, अवनीश कुमार शाक्य, सर्वेश कश्यप, ओमपाल सिंह राजपूत, गुलशन प्रताप सिंह, लाखन सिंह, मुनीश पंडित, शकुंतला राठौर, संगीता वार्ष्णेय, श्रीकृष्णा पाठक, पंकज शर्मा, अनुज कुमार सक्सेना, अवढर शर्मा, देव सिंह यादव, अनूप सिंह, अरविंद शर्मा, मोनिका सक्सेना, शालिनी मित्तल, महेश चंद्र, संगीता रस्तोगी, अहर्ता दुबे, निगेश्वर मिश्रा, जयवीर राठौर, सनवीर पाल, दुष्यंत कुमार, जितेंद्र सोनकर, राकेश कुमार शाक्य, सुखपाल पाल, भावेश प्रताप सिंह, राकेश वर्मा, विवेक राठी, सर्वेश शाक्य, विजयपाल सिंह, दीक्षा माहेश्वरी, पंकज सिंह चौहान, रेनू सिंह, दिवाकर वर्मा, आतिफ निजामी, कृष्णवीर सिंह, धीरज पटेल, केशव चौहान, नत्थू लाल वर्मा, संजय यादव, दिग्गज गुप्ता, गौरव बाबू वाल्मीकि, प्रवेश सिंह, रेखा सागर, पंकज सिंह, उपेंद्र उपाध्याय, गजेंद्र सिंह यादव, जगमोहन सिंह, अर्चना गुप्ता अमित पाठक, ममता शाक्य, देवेश तोमर, दीपेंद्र गुप्ता, वेद प्रकाश राठौड़, सुभाष शर्मा, आदित्य श्रुतिय, दुष्यंत शर्मा, अमन साहू, सत्येंद्र पाल सिंह, अमित पाठक आशीष कश्यप, ओमप्रकाश कश्यप, राममूर्ति लाल, अमित कुमार सिंह, सोमवीर, हिमांशु कठेरिया आदि ब्लॉक प्रमुख, चैयरमैन, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights